बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पंचायत नगर के बोर्ड की बैठक सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने की। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हाउस टैक्स की वसूली स्थगित की जाती है। बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सर्वे की अनियमितताओं को दूर करने के बाद शासन के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से ही न्यूनतम टैक्स वसूली का निर्धारण की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की आधा दर्जन सड़कों के पुनरुद्धार के लिए फिर से शासन प्रशासन को पत्र भेजकर निर्माण के लिए कहा जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गृहकर वृद्धि के विरोध में सभासदों का धरना, डीएम से जांच की मांग प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को अब ऑनलाइन करा...