Basti News: नगर निकायों को मिला जल निकासी के लिए 2.83 करोड़ रुपया
बस्ती, सितम्बर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2.83 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे नगर पालिका परिषद बस्ती के साथ ही नगर पंचायत कप्तानगंज, रुधौली, भानपुर और बभनान में जल निकासी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इन निकायों के लिए योजना के तहत कुल 5.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने हैं। पहली किस्त जारी होने के बाद संबंधित निकायों में जल निकासी से जुड़े प्रस्तावित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। बारिश के दौरान शहरों और कस्बों में जलभराव की समस्या सामने आती है। नालियों की क्षमता कम होने, जल निकासी मार्ग बाधित होने और कई स्थानों पर नालियों की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.