Basti News: नकली असलहे के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर असलहे के साथ नाबालिग का वीडियो वायरल होने पर सनसनी फैल गई। हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बाद में हुई पुलिस जांच सामने आया कि यह असलहा प्लास्टिक का खिलौना था। नगर थानाक्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने प्लास्टिक के खिलौने के समान असलहे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसका वीडियो भी बनाया। फोटो व वीडियो वायरल होने पर चर्चा होने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा। करहली चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोर ने अज्ञानतावश प्लास्टिक के खिलौना असलहे के साथ फोटो पोस्ट कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही युवक ने पोस्ट हटा ली। उसने स्वीकार किया कि वह अज्ञानता से यह पोस्ट किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.