बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद।‌ हर्रैया थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम ने नकबजनी व चोरी की आधा दर्जन घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 800 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की एक नाक की कील, 22,200 रुपये नकद और चोरी की एक बाइक बरामद किया है। आरोपी रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे और सामान ट्रक चालकों को कम कीमत पर बेच देते थे।

गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं का खुलासा सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने हर्रैया थाने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि सोमवार को हर्रैया पुलिस और सर्विलांस टीम निपनिया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से आभूषण और नकदी ...