Basti News: नंबर प्लेट को लेकर ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा युवक, वीडियो वायरल
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन स्थित यातायात पुलिस चौकी के पास मंगलवार को चेकिंग के दौरान बिना आगे की नंबर प्लेट लगी कार रोकने पर युवक ट्रैफिक कर्मियों से उलझ गया। कार रोकने को लेकर युवक और यातायात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में कार का चालान कर दिया। यातायात पुलिस के अनुसार मंगलवार को दिन में एक कार बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। कार में आगे की नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी ने इशारा कर कार को रोक लिया। कार रुकने के बाद उसमें सवार युवक बाहर आया और कार रोकने का कारण पूछने लगा। ट्रैफि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.