Basti News: धोखाधड़ी कर बैनामा करने के आरोप में मुकदमा
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के खड़सरपुर निवासी पल्टूराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गाटा का रकबा कम करके विपक्षियों ने जाली व फर्जी बैनामा से साजिश के तहत उपनिबंधक कार्यालय हर्रैया में पंजीकृत करा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने शिकायत पुलिस से की। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरिश्चंद्र पांडेय निवासी मधवापुर थाना कप्तानगंज, विजय कुमार निवासी भरवलिया थाना कप्तानगंज और धर्मराज यादव निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.