Basti News: धार्मिक मूर्ति खंडित करने के आरोपी पर मुकदमा
बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने संजय कॉलोनी स्थित एक धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इसी थानाक्षेत्र के महुडर संजय कॉलोनी निवासी हेमलता गुप्ता ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि गत 30 जुलाई की देर रात उनके पड़ोसी आरोपी गबोधर उर्फ लालचंद्र ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर मूर्ति को खंड़ित कर उसमें लगी मिट्टी की तलवार व चक्र को तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 100 साल पुराने देवी मंदिर पर कब्जे का आरोप यह भी पढ़ें- Varanasi News: भगवान बुद्ध, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.