बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। खेत में धान बैठाने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के सुकरौली कुंवर निवासी रक्षाराम का आरोप है कि शनिवार को खेत में धान बैठाने की बात को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी प्रेम कुमार और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...