Basti News: धान खरीद के लिए जिले में 61 क्रय केंद्र स्वीकृत
बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद के लिए प्रशासन ने जिले में 61 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग, पीसीएफ, पीसीयू और एफसीआई की ओर से भेजे गए केंद्रों के प्रस्ताव पर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने अंतिम मुहर लगा दी है। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। किसानों को धान बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खरीद का भुगतान किसानों के खाते में ऑनलाइन किया जाएगा।धान खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के 31, पीसीएफ के 21, पीसीयू के आठ और एफसीआई के एक क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद विभागीय अधिकारी क्रय केंद्रों और संबंधित मिलों की जियो टैगिंग कराने में जुट गए हैं। खरीद शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.