बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के रुपगढ़ गांव के सिवान में शनिवार सुबह धान के खेत में अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह रुपगढ़ गांव के सिवान में कुछ ग्रामीण धान के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद अजगर पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Balia News: गांव में अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत खेत में अजगर दिखाई देने की खबर कुछ ही देर में गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अजगर...