Basti News: धान की रोपाई के लिए खेत से ले गया ट्रैक्टर, विपक्षी ने किया फावड़े से हमला
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी गांव के अवधेश कुमार का आरोप है कि विपक्षी ने धान की रोपाई किए गए धान से ट्रैक्टर निकालने के बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए फावड़े से मारापीटा, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ओड़वारा में लोहे की सरिया से मारपीट की घटना में रूमाना की तहरीर पर जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.