बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धरमूपुर के प्रधानाध्यापक सतीश भारती को बीएसए अनूप कुमार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ गंभीर आरोपों में अनुशासनिक कार्यवाई प्रस्तावित है। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय में कार्यरत दो रसोइयों को कार्य से हटाकर उनके स्थान पर दो नवीन रसोइयों की तैनाती कर दी गई। जांच में रसोइयों के चयन में कई कमियां पाई गईं। इस संबंध में बीएसए की ओर से जारी आदेश का पालन नहीं किया गया। रसोइया चयन की कार्रवाई जिस दिन दर्शाई जा रही है, उस दिन विद्यालय में अवकाश था। रसोइया चयन नियमानुसार न होने पर 25 जून 2024 से 27 जून 2024 की रसोइया चयन की कार्रवाई शून्य कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: प्राथमिक विद्यालय धरमूपुर के प्रधानाध्यापक निलंबित इसी के साथ निर्देशि...