बस्ती, अक्टूबर 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपया वसूलने का मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ। पुलिस को दी तहरीर में संदीप कुमार निवासी ऊंचगांव थाना मुण्डेरवा ने बताया कि मुकेश गौतम, शुभावती निवासी बूधाकला थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, रविप्रकाश निवासी ठोकवा थाना लालगंज व पुनीता निवासी ऊंचगांव ने धमकी देकर पहले 60 हजार रुपया फिर 40 हजार रुपया अपने खाते में लिया। अब तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपया नहीं देने पर धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...