बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। धनतेरस के पर्व पर जनपद के बाजारों में शुक्रवार को जमकर धनवर्षा हुई। वाहनों से लेकर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मिठाई और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक इस वर्ष धनतेरस पर विभिन्न कारोबार को मिलाकर करीब 400 से 500 करोड़ रुपये तक का कारोबार हुआ। हालांकि पिछले वर्ष जीएसटी में छूट मिलने के कारण बाजार में इससे अधिक खरीदारी हुई थी। इसके बावजूद इस वर्ष भी लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह बना रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ के कारोबार से खिले कारोबारियों के चेहरेवाहन बाजार में रौनक और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग धनतेरस पर वाहन बाजार में विशेष रौनक रही। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की खरीदार...