Basti News: दो सरकारी दुकानों पर ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर बेचने का भंडाफोड़
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कोतवाली और कलवारी थानाक्षेत्र में दो सरकारी दुकानों पर मिलावटी शराब बेचने का आबकारी टीम ने खुलासा किया है। आबकारी विभाग के औचक निरीक्षण में यह पूरा गोलमाल खुल कर सामने आया। टीम ने कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित मॉडल शॉप से जलमिश्रित शराब बरामद की है। इसके साथ दुकान की बिक्री का 214550 रुपये नकद भी बरामद किया गया है। वहीं कलवारी क्षेत्र के कुसौरा कम्पोजिट शॉप पर भी छापा मारकर जलमिश्रित शराब व बिक्री का 23380 रुपया बरामद किया गया। दोनों मामलों में आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार क्षेत्र-1 की तहरीर पर कोतवाली और कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी टीम ने दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। बता दें कि इसके पहले मुंडेरवा क्षेत्र स्थित कम्पोजिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.