Basti News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: कुदरहा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के पिपरपाती मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल को सीएचसी कुदरहा में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस समय से मौके पर नहीं पहुंची। यूपी 112 की पीआरवी से घायलों को अस्पताल भेजा गया। कुदरहा पुलिस चौकी की टीम ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बहाल कराई। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थानाक्षेत्र के मटोली निवासी अजीत कुमार (35), सोमवार को बाइक से धनघटा से बस्ती जनपद के कलवारी की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.