Basti News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा रेफर
बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली थानाक्षेत्र के हरदिया-बक्सई मार्ग पर सियरापार के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बक्सई गांव निवासी राज चौधरी (21) पुत्र देशराज के रूप में हुई। वह बाइक से पटेल चौक की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर रूप से घायल राज चौधरी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.