बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: कप्तानगंज। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने शनिवार दोपहर हाईवे स्थित गोटवा बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों दुकानदारों के खिलाफ बिजली थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।विजिलेंस टीम प्रभारी शिवशंकर चौबे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजू जायसवाल सहित टीम ने जांच किया। जांच के दौरान गोटवा बाजार निवासी मुकेश तथा रीता के प्रतिष्ठानों पर चोरी से बिजली का उपयोग होते हुए पाया गया। टीम का कहना है कि दोनों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...