बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिले में खाद-बीज के दुकानों के निरीक्षण का विशेष अभियान चला। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने दुकानों को खंगाला। संदिग्ध मिलने पर चार दुकानों से खाद का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला में जांच को भेजा गया है। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार की टीम ने बस्ती सदर और हर्रैया तहसील के दुकानों पर छापेमारी की। सदर तहसील में तहसीलदार विनय प्रभाकर के साथ मंडी स्थित इफको की दुकान का जांच किया। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर खाद का एक नमूना लिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खाद दुकानों पर छापा, पांच दुकानदारों को नोटिस इसके बाद गोटवा में दो दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्...