Basti News: दो गांवों के बीच था सीमा का विवाद, प्रशासन व पुलिस ने सुलझाया
बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। तहसील रुधौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरीसोयम एवं ग्राम मझौवाकला प्रथम के मध्य काफी समय से चले आ रहे भूमि सीमांकन विवाद का समाधान हो गया। तहसील प्रशासन और पुलिस टीम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करा दिया गया। दोनों गांवों की सीमा को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति लंबे समय से बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अहमद फरीद खान, तहसीलदार नीरज सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे तथा चौकी इंचार्ज हनुमानगंज चंद्रप्रकाश सिंह के साथ राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पैमाइश कराकर दोनो गांवों का सीमांकन कराकर ग्रामीणों को भी इससे संतुष्ट किया गया। परस्पर सहमति से मामले का पूर्ण निस्तारण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.