Basti News: दो करोड़ से होगा पोखरे का होगा जीर्णोद्धार
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। नगर पालिका परिषद ने वंदन योजना के तहत शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल बाबा शंकरदास पोखरा के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। लंबे समय से उपेक्षित पोखरे को विकसित कर सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में संवारने की योजना है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने दो करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।नगर पालिका प्रशासन की कार्ययोजना के तहत पोखरे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। परिसर में इंटरलॉकिंग, हॉल और शेड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, पाथवे और सोलर पैनल आधारित पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इससे धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि बाबा शंकर दास पोखरा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्रदेश सरकार की वंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.