बस्ती, अक्टूबर 21 -- Basti News: बस्ती। गौर पुलिस ने दूसरे की जमीन पर पुआल रखने व मना करने पर मारने पीटने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में श्रीमती निवासी पौनी सुचित गांव थाना गौर ने बताया कि उसकी जमीन पर पड़ोसी पुआल रख रहे थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई देवरानी रीता व पुत्री सरोज के साथ भी मारपीट किया। इस मामले में पुलिस श्रीमती की तहरीर पर दुर्गावती, रेशमा, वर्षा व मौसमी निवासी पौनी सुचित थाना गौर के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...