Basti News: दूध लेने जा रहे दो भाइयों को रास्ते में पीटा, केस दर्ज
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के जिगिना में दूध लेने जा रहे दो नाबालिग भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के बांसखोर खुर्द निवासी राकेश पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि गत चार अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उनके भतीजे आदित्य पांडेय और निलेश पांडेय घर से दूध लेने के लिए जिगिना गए थे। आरोप है कि रास्ते में हटवा बाजार निवासी नौशाद और हसनी निवासी मो. आमिर ने दोनों भाइयों को रोककर मारा-पीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। रुधौली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जयप्रकाश मिश्रा को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.