Basti News: दुष्कर्म में 10 वर्ष का कारावास
बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार की अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहन को 10 वर्ष कठोर कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।अर्थदंड नहीं अदा करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशेष अभियोजक अखिलेश दुबे के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर कहा था कि 14 दिसंबर 2016 को उसके पिता उसे लेकर दक्षिण दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर गए थे। वहां से उसकी 15 वर्षीय बहन लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।अगले दिन भी तलाश जारी रही। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने अभियुक्त मोहन (35) निवासी कलानी, गोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.