Basti News: दुबौलिया में 30 बेड के अस्पताल में 12 वर्ष बाद भी नहीं तैनात हुए एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक
बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सरयू और मनोरमा नदी के दोआब क्षेत्र के बीच बसे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए दुबौलिया में करोड़ों रुपये खर्च कर 30 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया। स्थानीय लोगों को यहां बेहतर इलाज की उम्मीद जगी थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से यह अस्पताल केवल एक दिखावा होकर रह गया है। हालत यह है कि दिन के समय अस्पताल की ओपीडी तो चलती है, लेकिन दोपहर बाद से अस्पताल में सन्नाटा छा जाता है। कोई मरीज अस्पताल में घुसने का साहस नहीं कर पाते हैं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। वर्ष 2012 में भवन बनकर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हुआ। इसके बाद यहां पर सीएचसी का संचालन शुरू हुआ। लगभग डेढ दशक बाद भी सीएचसी में किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.