Basti News: दुकान से लौटते वक्त रास्ते में रोक कर मारापीटा
बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने रास्ते में रोकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। कसैला निवासी अखिलेश यादव ने तहरीर देकर बताया है कि पंद्रह अगस्त की शाम वह अपनी मकबूलगंज स्थित दुकान से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने स्कार्पियो से उनका पीछा शुरू कर दिया। कसैला चौराहे के पास उन्हें रोक कर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मुंडेरवा पुलिस ने आरोपी रवि चौधरी निवासी कसैला, कोतवाली के मछिया निवासी साहब चौधरी और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.