बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि रिश्तेदारी में गई किशोरी, घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी ने उसे दुकान के पीछे ले जाकर अश्लील हरकत की। किशोरी ने विरोध किया तो किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई की नाबालिग लड़की, उनके घर रहकर पढ़ाई करती है। बीते चार अक्तूबर की शाम करीब सात बजे घर के सामने वाली दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आरोपी किशन उसे दुकान के पीछे लेकर चला गया। यहां जबरन हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। परिजनो...