Basti News: दुकान के बाहर खड़े युवक को घेरकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई
बस्ती, सितम्बर 23 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गणेशपुर के पास एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, गौरा के पास रहने वाले अजय यादव किसी दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान कई युवक वहां पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने अजय को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला किया। अचानक हुए हमले से अजय संभल नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.