बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौली गांव में एक किराने के दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक लड़की को अपनी दादी से टोकने की बात को लेकर उसने फोन करके दस लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर दुकानदार को बुरी तरह मारापीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौली निवासी जीतेन्द्र कुमार पुत्र गंगाराम ने तहरीर देकर बताया है कि बीते दस जुलाई की रात करीब नौ बजकर बीस मिनट में वह दुबौली स्थित अपनी किराने की दुकान के अंदर बैठे थे। आरोप है कि तभी दे...