बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र में बाजार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक दिव्यांग युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि वीडियो पोस्ट करने से नाराज एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दिव्यांग युवक को सीएचसी दुबौलिया भेजा गया। पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के बरसांव-टेढ़वा गांव निवासी सुरेंद्र, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। रविवार को अपनी ट्राई साइकिल से अशोकपुर चौराहे पर लगे साप्ताहिक बाजार गया था। सुरेंद्र ने बाजार की भीड़ का वीडियो अपने मोबाइल फोन से ब...