बस्ती, नवम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। उप निदेशक दिव्यांगजन कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल राजभर के लापता होने के मामले में डीजीपी से शिकायत हुई है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शिवपूजन राजभर ने बताया कि उनको बेटा 10 नवंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। उसकी लोकेशन आयोध्या बताई गई। लेकिन किसी सीसीटीवी फुटेज आदि में उसके जाने की पुष्टि नहीं हो रही है। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस भी सक्रियता नहीं दिखा रही है। इसलिए प्रार्थी और उसका परिवार किसी अप्रिय घटना को लेकर आशंकित है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग किया कि उनके पुत्र को जल्द से जल्द खोजबीन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...