बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिन में ट्रक चलाते है। इस दौरान खलासी रेकी कर खेत में लगे पम्पिंग सेट को चोरी करने का टारगेट बना लेते थे। गिरोह के सदस्य रात होने पर कार से पहुंचकर खेत से पंपसेट चोरी कर लेते थे। जिस दिन पम्प सेट चोरी करने का टारगेट तय नहीं हो पाता था। उस दिन सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के स्टेपनी आदि समान चोरी कर लेते थे। गिरोह के सदस्यों ने मुंडेरवा व कोतवाली क्षेत्र में भी हुए चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शानो शौकत की जिंदगी जीने तथा खाने पीने के शौक पर रुपया खर्च करने के लिए चोरी करते थे। यह भी पढ़ें- पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार बीते 28 सितंबर को इस गिरोह ने थाना क्षेत्र के मलौली दूबे गा...