Basti News: दिनभर बादलों की रही चहलकदमी, शाम को बरसे बदरा
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में बुधवार को लगातार छठवें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा। दोपहर तक आसमान में बादलों का डेरा रहने से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन वातावरण में नमी के कारण खूब उमस भी महसूस हुई। शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौतीजलभराव की स्थिति लगातार हो रही बारिश से शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.