Basti News: दाह संस्कार में गए व्यक्ति की बाइक मूड़घाट से चोरी
बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली के मूड़घाट क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली गई। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा निवासी जनार्दन प्रसाद यादव ने तहरीर देकर बताया है कि गत 24 जुलाई को दिन में करीब साढ़े 11 बजे अपनी बाइक से एक दाह संस्कार में शामिल होने के लिए मूड़घाट गए थे। दाह संस्कार प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस आया तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ सुराग नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी,अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.