Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। गौर थानाक्षेत्र के सेहरिया गांव की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,मारपीट कर घर से निकालने तथा छह माह के गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना गौर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गौर थाना क्षेत्र के कछिया गांव निवासी अंकिता सिंह पुत्री संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ विकास सिंह,जेठ सत्येन्द्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह,जेठानी रंजना सिंह,ननद रोशनी सिंह,सास फूलपरी सिंह तथा देवर आकाश सिंह उर्फ विजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेहरिया, पोस्ट बढ़या, थाना गौर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.