बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति रियाज अहमद, देवर अबू शमा, सफी मोहम्मद, निकलेशजहां, इम्तियाज निवासी कूड़ा दयालपुर थाना नगर ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गये। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सूनसान जगह पर ले जाकर गाड़ी से धक्का दे दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इसी प्रकार मुंडेरवा पुलिस ने गोरखपुर निवासी आठ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर मोबाइल तोड़ा, केस मुण्डेरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह गोरखपुर के तुर्कमानपुर थाना नौसढ़ निवासी विक्क...