Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर मोबाइल तोड़ा, केस
बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में शहर कोतवाली के गांधीनगर क्षेत्र में रह रहीं विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी मुंडेरवा थानाक्षेत्र में हुई है। उनका आरोप है कि उनके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी योगेन्द्र वशिष्टमुनि उपाध्याय, देवेन्द्र वशिष्ट मुनि, वशिष्टमुनि उपाध्याय समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसआई अयूब खान को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.