बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर अठदमा चीनी मिल के पास साइकिल से दही बेचने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। जांच बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। हादसे में बुजुर्ग की मौत पर परिवार के सदस्य रोते विलेखते रहे।रुधौली थानाक्षेत्र के अठदमा निवासी जगदीश यादव (69) पुत्र श्रीराम यादव घर से साईकिल पर दही लेकर पटवरिया के तरफ तरफ जा रहे थे। अचानक अज्ञात बाइक ने अठदमा मिल के सामने ठोकर मार दिया। हादसे में जगदीश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर परिजनों ने पहुंच...