Basti News: दवा लेकर घर लौट रही महिला को मारापीटा
बस्ती, सितम्बर 23 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती-पत्र में बताया है कि गत 19 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जब विशेषरगंज बाजार से दवा लेकर घर आ रही थी। घर के सामने पहुंचते ही विपक्षियों ने पूर्व की रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए डंडे से मारापीटा। शोर सुनकर लोग बीचबचाव के लिए दौड़े तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने इसी गांव के भानमती, मनीषा और कृष्णा निवासीगण अशोकपुर बिचला पुरवा थाना दुबौलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.