Basti News: दरोगा के आपत्तिजनक बयान वाला वीडियो वायरल
बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: सल्टौआ। कब्जेदारी के विवाद में जांच करने पहुंचे एक दरोगा के आपत्तिनजक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अग्रिम आदेश तक किसी तरह का विवाद नहीं करने की दरोगा दोनों पक्षों को चेतावनी दे रहे हैं। इसी चेतावनी के दौरान वे यह भी कहते दिख रहे हैं कि अगर आदेश का उल्लंघन किया तो आप लोग बकरा और हम कसाई बन जाएंगे। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की यह फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि कब्जेदारी के विवाद को लेकर एक पक्ष ने शिकायत सोनहा पुलिस से की थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने अग्रिम आदेश तक किसी तरह का विवाद या कब्जा नहीं करने की नसीहत दी। इसी दौरान दरोगा ने आपत्तिजनक बातें कहीं, जो सीसीटीवी कैमरे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.