बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में चोर सहन का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखा नकदी व जेवर चुराकर भाग गए। घटना कलानी कला गांव में आधी रात की है। पीड़ित जयराम ने बताया कि चोरों ने 5000 नकदी व लाखों रुपये का जेवर चुरा लिया है। चोरी की सूचना पुलिस को दिया है। सूचना पाकर रात में ही घटनास्थल पर पीआरवी टीम और केनौना पुलिस चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। गांव निवासी जयराम ने बताया कि रात एक बजे के करीब अज्ञात चोर सहन का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। घर की छत पर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर और लगभग 5000 रुपये नकद चोरी कर लिया। भागने के दौरान आहट होने पर परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांववाले भी दौड़े और चोरों का दूर तक पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए स...