बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। जिले की दुबौलिया थानाक्षेत्र में ईडब्लूएस प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए लेखपाल पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आवेदन के आधार पर लेखपाल ने जांच की तो निर्धारित पात्रता नहीं मिली। जिसके चलते प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा सका। आरोप है कि इस बात से नाराज आवेदनकर्ता ने लेखपाल के ऊपर ईडब्लूएस प्रमाण-पत्र जारी करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। दुबौलिया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र के लिए दबाव लेखपाल राहुल गोस्वामी निवासी ग्राम कुडवा पोस्ट लालगंज, थाना लालगंज ने तहरीर देकर बताया है कि वह हर्रैया तहसील क्षेत्र संख्या 377 में तैनात हैं। उनके पास वागीश चंद्र न...