Basti News: थाने पर जाते वक्त रास्ते में रोककर मारापीटा
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, हिटी। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के खोभा निवासी राधा देवी पत्नी राममूरत का आरोप है कि उनके पति राममूरत पिछले 24 जुलाई की शाम भूमि विवाद को लेकर थाने पर जा रहे थे। आरोप है कि बनरहा के मोड़ के पास विपक्षियों ने बाइक से पीछा कर उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसके बाद घर पर आकर अन्य विपक्षियों ने भी मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकाया। मारपीट में उन्हें चोट आई और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिपांशु, राजकुमारी, रामसूरत, अंशिका, संध्या, शिवा निवासीगण खोभा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- थाने पर जाते वक्त रास्ते में रोककर मारापीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.