Basti News: थाना प्रभारी नगर को एसपी ने किया लाइन हाजिर, कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बस्ती, नवम्बर 10 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थाने के प्रभारी रामप्रसाद यादव को एसपी ओमवीर सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ लगातार मिल रहीं शिकायतों के साथ ही कुढ़वा गांव में हुई दो घटनाओं में लापरवाही बरतने का आरोप है। उनकी जगह न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव की कार्यशैली को लेकर पिछले काफी समय से क्षेत्र में नाराजगी की चर्चाएं थीं। उनके खिलाफ मनमानी कार्यशैली, फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगते रहे। कार्यप्रणाली का मामला जनप्रतिनिधियों तक भी पहुंच चुका था। महादेवा विधायक दूधराम ने भी पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नगर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की थी। विधायक ने उन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.