Basti News: त्वरित विकास निधि से बनेगा भवानीपुर-कैतहा मार्ग
बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड बनकटी के भवानीपुर चौराहे से कैतहा तक की सड़क का निर्माण त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होगा। इस संबंध में जिला अर्थ संख्या अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड से एनओसी मांगा है। योजना के तहत इस सड़क का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक ने दिया था। डीएसटीओ ने बताया था कि पूर्व में मिले प्रस्ताव के तहत ककरौली हरिजन बस्ती से खिरियहवा तक 830 मीटर लंबी सड़क बननी थी, जिसकी लागत 57.92 लाख रुपये है। जब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ी तो पता चला कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत बस्ती करा रहा है। इस कारण त्वरित विकास योजना में स्वीकृत इस सड़क को हटा दिया। अब इस सड़क की जगह पर भवानीपुर से कैतहा की सड़क का प्रस्ताव दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.