Basti News: तोड़फोड़ कर धमकाने के आरोप में चार पर मुकदमा
बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने तोड़फोड़ व धमकाने की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। अवधूतनगर निवासी चंद्रजीत यादव ने तहरीर देकर बताया है कि गत 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे उन्होंने अपने घर के सहन की जमीन में शौचालय का गड्ढा बनाकर उनके ऊपर से आरसीसी प्लेट से ढंक दिया। आरोप है कि विपक्षी इस जमीन को अपना बताने लगे और आरसीसी प्लेट को तोड़कर नुकसान कर दिया। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास यादव, जयप्रकाश, अमरपाल उर्फ गुड्डू और जगई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.