बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर में तेज बारिश से शहर की सड़कें पानी-पानी हो गईं। कुछ देर हुई झमाझम बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और बाजारों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी भरने से राहगीरों और बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के दौरान कुछ समय के लिए सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। बारिश थमने के बाद निकली तीखी धूप ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सड़कों पर जमा पानी के बीच धूप निकलने से उमस बढ़ गई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बारिश थमते ही चार डिग्री बढ़ा तापमान, उमस ने किया बेहाल बारिश के चलते जिला अस्पताल के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी रही। अस्पताल के पास सड़क की पटरियों पर पानी जमा होने से दुका...