Basti News: तेज बारिश में छप्पर ढहने से छह लोग दबे, महिला की मौत
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसरामपुर थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच छप्पर अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय छप्पर के नीचे परिवार के छह लोग मौजूद थे। छप्पर गिरते ही सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर छप्पर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से दब गई थी। बाहर निकालने के बाद उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए。
व्यवहारिक स्थिति ग्रामीणों के अनुसार परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करता है। आर्थिक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.