बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 93 सेमी ऊपर 92.66 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से महज सात सेमी नीचे है। यदि नदी का जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो शनिवार को खतरे के निशान को छू लेने की संभावना है। इसके साथ ही विक्रमजोत क्षेत्र में नदी का पानी फैलने लगा है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू का जलस्तर, नौ सेमी है नीचेबाढ़ की स्थिति दुबौलिया क्षेत्र में बढ़ता हुआ पानी बंधों पर दबाव बनाने लगा है। बाढ़ कार्य खंड के कर्मी निगरानी बढ़ा दिये हैं। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से जहां एक ओर बा...