Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से पांच सेमी हुई नीचे
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से नीचे हो गया। जैसे जैसे नदी का जलस्तर घट रहा है, ऐसे वैसे नदी किनारों पर कटान का कहर बरपा रही है। आबादी व खेती किसानी की जमीनें कट कर नदी में समा रही है। केंद्रीय जल अयोध्या के अनुसार मंगलवार शाम सरयू का जलस्तर 92.68 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 92.73 से चार सेमी नीचे है। नदी के पानी में हुई कमी के चलते एलबी के कल्यानपुर पड़ाव, चांदपुर, बीडी तटबंध के संदलपुर, छतौना मांझा, शम्भूपुर, पूरे चेतन, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, अशोकपुर में नदी कटान करती आबादी की ओर बढ़ रही है। किसानों की फसलों को नदी में समा कर धारा में विलीन कर रही है। कटान को लेकर ग्रामीणों में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। नदी किनारे बसी आबादी दहशत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.